बिहार में मध्याह्न भोजन योजना (Mid Day Meal) के तहत संचालित पायलट प्रोजेक्ट को बंद करने का निर्णय लिया गया है। सभी विद्यालयों में पूर्व की तरह प्रधानाध्यापक या विद्यालय शिक्षा समिति के माध्यम से ही मध्याह्न भोजन का संचालन किया जाएगा। इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत जिले के चयनित एक प्रखंड में विद्यालयों के प्रधानाध्यापक की जगह मध्याह्न भोजन प्रभारी के माध्यम से भोजन संचालन किया जा रहा था।